फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में पराली जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से 15 एकड़ गेहूं की फसल और 20 एकड़ नाड़ जली
विज्ञापन

मानसा।
गांव मलकपुर और मानसा खुर्द के खेतों में अचानक आग लगने से 15 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 20 एकड़ में नाड़ जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे मानसा खुर्द और मलकपुर ख्याला की हद पर खेतों में अचानक आग लग गई। साथ लगते खेतों में काम करने वाले किसानों ने तुरंत ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गांव ख्याला और मानसा खुर्द के लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग ज्यादा तेज होने के कारण राजिंदर सिंह निवासी मानसा खुर्द की पांच एकड़, राजू सिंह ख्याला मलकपुर की नौ एकड़ और बिक्कर सिंह ख्याला मलकपुर की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा राजिंदर सिंह, जगराज सिंह, जोरा सिंह, हाकम सिंह, मंदर सिंह और चंद सिंह की करीब 20 एकड़ में पराली में आग लग गई।
विज्ञापन

घटना का पता लगते ही नायब तहसीलदार मानसा अनिल कुमार, कानूनगो मनजीत सिंह, पटवारी चतिंदर शर्मा और अजैब सिंह के अलावा थाना सदर मानसा की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सरपंच हरमेश कुमार, नंबरदार सरदूल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, अमनदीप सिंह, तरसेम सिंह, अमरीक सिंह, तेज सिंह, बलवीर सिंह और काला सिंह ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। गांववासियों ने बताया कि गांव मलकपुर ख्याला के राजू सिंह ने लीला सिंह की जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की थी जिसका बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान जत्थेबंदियों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें