फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला ढीली खरीद का

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने किया मंडी अधिकारियों का घेराव
विज्ञापन

खरीद केंद्र गुरम में फसल की बोली न लगने पर भड़के थे
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
खरीद केंद्र गुरम में फसल की बोली न लगने से गुस्साएं किसानों ने मंगलवार को मंडी बोर्ड के अधिकारियों का घेराव किया। खरीद शुरू होने के बाद किसानों घेराव खत्म किया।
घेराव की भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता मान सिंह गुरम ने की। किसान नेता गुरम ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार मंडियों से गेहूं खरीदने के दावे कर रही है, दूसरी तरफ मंडियों में गेहूं की बोली नहीं होने के कारण किसान परेशान हो रहे है। किसानों के रोष को देखते हुए तत्काल मंडी बोर्ड शेरपुर के लेखाकार करतार सिंह मौके पर पहुंचे और खरीद शुरू कराई। उन्होंने बताया बताया कि सरकार व मंडी बोर्ड की हिदायतों अनुसार चार हजार थैलों के करीब की बोली करा दी गई है। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी शेरपुर के सचिव जसवीर सिंह समाओ के नेतृत्व में गेहूं खरीदने का काम तेजी से शुरू करवा दिया गया है। किसान नेता गुरम, दरबारा सिंह, हरमिंदर सिंह, बूटा सिंह ने खरीद शुरू होने को किसानों की जीत बताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) के जिला प्रधान जगसीर सिंह सीरा छीनीवाल ने टीम सहित पहुंच कर अनाज मंडी कलाल माजरा, मूंम, चन्नणवाल व छीनीवाल कलां में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया व किसानों की परेशानियां सुनी। इछीनीवाल ने कहा कि 24 घंटे में फसल की खरीद पर अदायगी करने के दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के शासन किसान फसल को बेचने के लिए मंडियों में परेशान हो रहे हैं। सरकार अभी तक बारदाना के भी उचित प्रबंध नहीं कर सकी। छीनीवाल ने गांव छीनीवाल कलां की अनाज मंडी में मार्कफेड एजेंसी की ओर से 11 हजार बोरी की बोली भी लगवाई।
विज्ञापन

वहीं अनाज मंडी काहनेके में जिला कमेटी कुल हिंद किसान के सदस्य राजिन्दर सिंह काहनेके, डॉक्टर रणजीत सिंह काहनेके गेहूं की खरीद शुरू करने की मांग की है। किसान नेताओं बताया कि एक सप्ताह से अनाज मंडी में गेहूं का अंबार लगा है। किसी भी खरीद एजेंसी ने अभी तक दस्तक नहीं दी और न ही सरकार की तरफ से कोई बारदाना भेजा गया है। इस मौके पर एकत्रित किसानों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द खरीद शुरू करवाई जाए। इस संबंध में संपर्क करने पर डीसी धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह अभी खरीद शुरू करवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें