फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा ठेकेदार व लेबर यूनियन में विवाद, प्राइवेट लेबर से काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थमा ठेकेदार व लेबर यूनियन में विवाद, प्राइवेट लेबर से काम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
गोदामों में अनलोडिंग को लेकर ठेकेदार व लेबर यूनियन में शुरू हुआ विवाद मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच ठेकेदार ने प्राइवेट लेबर के जरिये काम शुरू करवा दिया है। वहीं लेबर की सुरक्षा के मद् देनजर गोदामों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों द्वारा उक्त विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन लेबर अपनी मांगों पर अड़ी रही।
सोमवार को गेहूं अनलोडिंग के टेंडर लेबर के नाम करने को लेकर फूडग्रेन, वर्कर यूनियन व पंजाब पल्लेदार यूनियन की ओर से हड़ताल शुरू की गई थी। मंगलवार देर शाम तक अधिकारियों ने ठेकेदार व लेबर के बीच का विवाद सुलझाने का प्रयास किया लेकिन लेबर अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही। वहीं ठेकेदार ने प्राइवेट लेबर लाकर कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत वेयरहाउस, पनग्रेन व मार्कफैड का काम तो शुरू हो चुका लेकिन पनसप का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुई। वहीं मंगलवार को जिला फूड कंट्रोलर गीता बिशंबू ने भी गोदामों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की मांग पर भारी संख्या में पुलिस बल को गोदामों के अंदर व बाहर तैनात किया गया। वहीं फूडग्रेन व अलाईड वर्कर यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि ठेकेदार की तरफ से प्राइवेट लेबर को लाकर मजदूरों के पेट पर लात मारी गई है, जिसे यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेगी। अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी न हुई तो सड़कों पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो शहर भी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें