ठेकेदार से विवाद के बाद लेबर ने ठप किया काम
गोदामों के बाहर लगी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों की कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। फाजिल्का में गेहूं की खरीद शुरू होते ही सोमवार को अनलोडिंग को लेकर ठेकेदार व लेबर में एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। जिस पर पंजाब फूडग्रेन एंड अलाइड वर्कर यूनियन व पंजाब पल्लेदार यूनियन ने हड़ताल शुरू करते हुए कहा कि जब तक ठेकेदार द्वारा टेंडर वापस नहीं लिया जाता और यह टेंडर लेबर के नाम नहीं किया जाता तब तक काम पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं अनलोडिंग न होने के चलते गोदामों के बाहर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रैकों की लंबी कतारें लग गई हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब फूडग्रेन एंड अलाइट वर्कर यूनियन के प्रांतीय वाइस प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि ठेकेदार द्वारा उन्हें भरोसे में न लेकर कम दाम में टेंडर लेने के रोष स्वरूप यूनियन की ओर से अनलोडिंग बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा जब तक टेंडर लेबर को नहीं दिए तब तक जाते काम बंद रहेगा। वहीं हड़ताल पर चले जाने से पंजाब स्टेट वेयर हाउस, मार्कफैड, पनग्रेन का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके यूनियन के भारी संख्या में एकत्रित लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर गीता विशंभू ने कहा कि शाम को इस मामले को लेकर डीसी ईशा कालिया की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है जिसमें ठेकदार और मजदूर यूनियन के विवाद को सुलझाया जाएगा।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।