फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी ने कहा सुखपाल खैरा अपनी गाडी पर राष्ट्रीय झंडा तथा एमुलैंम लगा कर रहे कानून की उलंघना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपाल खैरा ने अपनाया वीआईपी कल्चर: चन्नी
विज्ञापन

कहा गाड़ी पर राष्ट्रीय झंडा व चिह्न लगा कर रहे कानून का उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
सूबे के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा पर वीआईपी कल्चर में रहने आ आरोप लगाया है। चन्नी ने कहा खैरा अपनी गाड़ी पर राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रीय चिह्न लगाकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर तथा मुख्य मंत्री इस संबंध में लिखकर कार्रवाई कराने करवाई की चेतावनी दी है।
अमर उजाला से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सूबे में वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा कर चुनाव मैदान में आई थी। अब आम आदमी पार्टी के नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ही वीआईपी कल्चर अपना रहे है। उन्होंने कहा कि खैरा अपनी गाड़ी पर राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रीय चिह्न (शेरों वाला निशान) लगाते हैं। यह कानूनी तौर पर जुर्म भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खैरा बचपन से ही वीआईपी कल्चर में रहे हैं, क्यों कि उनके पिता पुलिस अफसर और मंत्री रहे हैं। इसके कारण वह वीआईपी कल्चर में रहने के आदी है। उन्होने कहा कि राज्य में समय-समय पर विपक्ष के नेता रहे किसी भी व्यक्ति ने कभी राष्ट्रीय झंडा ौर राष्ट्रीय चिह्न नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि अगर खैरा में देश के कानून, संविधान की इज्जत है तो वह इन राष्ट्रीय चिन्हों को अपनी गाडी से हटाए। चन्नी ने कहा कि खैरा ने अपनी गाड़ी से राष्ट्रीय झंडा और चिह्न को नहीं उतारा तो वह विधानसभा के स्पीकर ओर मुख्य मंत्री को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें