बार एसोसिएशन की हड़ताल आज
होशियारपुर। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पलविन्द्र सिंह घुम्मण ने कहा कि मेहटियाना व चब्बेवाल थाने के करीब 49 गांवों को थाना माहिलपुर से जोड़ उसे अब गढ़शंकर की अदालत से जोड़ने के खिलाफ मंगलवार को अदालती कामकाज का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का असर होशियारपुर के वकीलों को ही नहीं बल्कि इन गांवों के रहने वाले लोगों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिला मुख्यालय है, इन गांव के लोगों को होशियारपुर आने में कोई परेशानी नहीं होती है। सरकार ने होशियारपुर के वकीलों के हितों के साथ धक्केशाही करते हुए यह फैसला लिया है।