लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं : एसडीएम पूनम
महिला शक्ति को समर्पित रही फाजिल्का विरासत मेले की तीसरी शाम
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वेरका के सहयोग से आयोजित 12वें वेरका फाजिल्का विरासत मेले की तीसरी शाम फाजिल्का की महिला शक्ति को समर्पित रही। मेले की शुरुआत मुख्यातिथि एसडीएम पूनम सिंह, सीमा सुरक्षा बल की प्रथम महिला अधिकारी तनुश्री पारिक, आर्मी से आई मेजर संध्या और विशिष्टातिथि के रूप में शामिल हुए सीमा सुरक्षा बल के 169 बटालियन के कमांडेंट जसविंद्र पाल सिंह व ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. भूपिंद्र सिंह और रेशम लाल असीजा ने की।
एसडीएम पूनम सिंह व सहायक कमांडेंट तनुश्री ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। इस मौके पर आईआईटी दिल्ली से गणित की पीएचडी करने वाली राबिया कामरा समेत कई अन्य लड़कियों को यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजन में पार्षद अरुण वधवा, संदीप अबरोल, रितिश कुक्कड़, अंकुश ग्रोवर, जसविंद्र सिंह चावला, अमरीक सिंह, राजीव चोपड़ा, परविंद्र सिंह जसल, हरीवंश नारंग, सावंत ठठई, नीतिश गांधी, शिवम मदान, शुभम कुक्कड़ ने सहयोग किया। मंच संचालन पंकज धमीजा और रमन खुराना ने किया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
---