फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा जेल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी और एसएसपी ने किया सब जेल का औचक दौरा
विज्ञापन

बरनाला। डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता और एसएसपी हरजीत सिंह ने सब जेल का औचक दौरा कर कैदियों को दी जा रही सहूलियतों का जायजा लिया। उन्होंने सुधार घर में सफाई, पावरकॉम, पीने वाले पानी की सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सुधार घर में कैदियों के लिए बनाए जाते खाने का रसोईघर में निरीक्षण भी किया। डीसी ने कैदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उनकी परेशानियां भी सुनीं। इसके साथ ही जिला जेल प्रशासन की ओर से सुबह के समय बंदियों को अपने शरीर निरोग रखने के लिए विभिन्न योग आसन के द्वारा योग करवाया जाता है। कैदियों और जिला पुलिस-प्रशासन की वॉलीबाल की टीमों के बीच एक खेल मुकाबला करवाया गया। डीसी गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अच्छा या बुरा नहीं होता, बल्कि उस व्यक्ति के हालात व आदतें उसको अच्छा या बुरा बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें