फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मौके श्री आनंदपुर साहिब में लाखों की संख्या में संगत हुई नतमसतक--

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब में नतमस्तक हुई संगत
विज्ञापन

जत्तथेदार रघबीर सिंह ने दिया कौम के नाम संदेश, 5 हजार लोगों ने किया अमृतपान
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब।
श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी पर संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के अलावा अन्य गुरुद्वारा साहिबानों में बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी भरी। संगतों ने पवित्र सरोवर में भी श्रद्धा की डुबकी लगाई।
तख्त साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि बैसाखी जोड़ मेले के दौरान 5 लाख से अधिक संगत नतमस्तक हुई। वहीं पांच हजार लोगों अमृतपान भी किया है। सुबह से श्रद्धालुओं ने बैसाखी के प्रसिद्ध त्योहार पर दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण छोह प्राप्त और नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की बसाई हुई पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में सुशोभित तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी के पवित्र सरोवर में स्नान करने किया और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। तख्त श्री केसगढ़ साहब में आई संगत को गुरु जी के शस्त्रों के दर्शन कराएं और इतिहास के प्रति जानकारी दी। इस मौके श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, डा.दलजीत सिंह चीमा, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई फुला सिंह, मैनेजर जसवीर सिंह, एसजीपीसी दस्य सुरिंदर सिंह ,परमजीत सिंह लोखोवाल , बीबी रणजीत कौर हाजिर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुद्वारा भट्ठा साहिब, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब तथा दमदमा साहिब में भी बड़ी संख्या में संगतों ने हाजरी भरी। गुरुद्वारा दमदमा साहिब में मैनेजर नत्था सिंह ने एक पौधा भी लगाया। युवकों ने रक्तदान कैंप भी लगाया। सतलुज दरिया के किनारे बने मिनी हरिद्वार के नाम से जाने वाले ब्रह्मेति, स्वामी रामा नंद आश्रम, बाबा ऊधो मंदिर, वरुण देव मंदिर, लक्ष्मी नरायाण मंदिर, गुरुद्वारा घाट साहिब व विभोर साहिब व गुरुघरों में सजदा किया। वह सतलुज दरिया के किनारे लगने वाले बैसाखी मेले में भी लोगों का भारी हुजूम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें