फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में मनाया गया डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना में मनाया गया डॉ. आंबेडकर जन्मदिन
विज्ञापन

खन्ना। शहर के आंबेडकर भवन में शनिवार को संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। चीफ गेस्ट राज्य सभा मेंबर शमशेर सिंह दूलो थे। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल गेस्ट आफ आनर रहे। समागम की प्रधानगी आंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह मित्तर ने की। दूलो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब की बदौलत भारत वासियों को गुलामी से आजादी मिली। देश के आजाद होने के बाद भी लोग गुलामी की जंजीरों में जकड़े थे। डॉ. अंबेडकर ने सभी वर्गों को एक बराबर मान सम्मान दिलाने के मकसद से भारतीय संविधान का निर्माण किया और आज इस मजबूत संविधान की बदौलत ही भारत विश्व के ताकतवर देशों में शामिल है। दूलो ने गएससी-एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले को दलित विरोधी करार देते हुए इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें