डीसी ने शुरू कराई गेहूं की खरीद
बरनाला। अनाज मंडी बरनाला में डीसी धर्मपाल गुप्ता ने गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कराई। उन्होंने बताया कि सबसे पहली गेहूं की ढेरी अमित कुमार जिंदल एंड कंपनी की दुकान पर किसान सिकंदर सिंह निवासी गांव भूरे की तरफ से लाई गई थी।
डीसी गुप्ता ने बताया कि जिले की 98 मंडियों में विगत वर्ष 4 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, जबकि इस वर्ष मंडियों में 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद होने की संभावना है। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सभी मंडियों में टाइम पर स्टाफ तैनात करें व खरीद केंद्रों में टाइम पर बारदाना पहुंचाने को यकीनी बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला मंडी अधिकारी सिकंदर सिंह संगोवाल, डीएफएससी स्वीटी देवगन, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी चमकौर सिंह सिद्धू, पंजाब एग्रो के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, कुलदीप सिंह, दोनों मंडी सुपरवाइजर, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह, इंद्रजीत शर्मा, तेजपाल मांगेवाल, राजू शर्मा, राजू शैहणे वाला, धीरज कुमार दद्धाहूर, कृष्ण कुमार बिट्टू मौजूद थे।