खजाने को लेकर गुमराह कर रही सरकार: ढींढसा
पहले लोगों से झूठ बोलकर कांग्रेस ने बनाई सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा में खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि जबकि कांग्रेस गर्वनमेंट खुद मान रही है कि 15 से 17 फीसदी आमदनी बढ़ गई है, लेकिन वित्तीय संकट का ढ़िंढोरा पीटकर लोगों के गुमराह कर किया जा रहा है। ढींढसा भाजपा नेता प्रेम प्रीतम जिंदल की सदर बाजार स्थित दुकान में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाकर लोगों के साथ किए वादे पूरे करने से टाल मटोल कर रही है। कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चुनाव घोषणापत्र में सरकार बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों को, खासकर किसानों, दलितों, नौजवानों व मजदूरों को तरह तरह के सब्जबाग दिखाए और झूठ के बल पर सरकार बना ली। अब जब कोई भी वादा पूरा नही कर पा रहे तो खजाना खाली होने का राग अलापा जा रहा है।
ढींढसा ने कहा कि और कैप्टन सरकार पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार की ोर से हर वर्ग को दी जा रही सहूलियतों की भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में एक साल के अंदर ही कैप्टन सरकार के खिलाफ भारी रोष पैदा हो गया है, इसलिए सरकारी, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठन कैप्टन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं, मुलाजिमों को वेतन नही मिल रहा। गरीबों को आटा दल नहीं मिल रहा, गरीब दलितों, विधवाओं, बुजुर्गों को पेंशन नही मिल रहीं। पहले झूठ बोलकर सरकार बनाई अब खजाने के बारे में झूठ बोला जा रहा है। इस मौके उनके साथ जिला प्रधान कुलवंत सिंह कंता, हल्का इंचार्ज सतनाम सिंह राही, जैलदार वीरइंदर सिंह, मनुं जिंदल, रमिंदर सिंह रम्मी ढिल्लों, सुरिंदर सिंह आहलूवालिया, परमजीत सिंह ढिल्लों, जरनैल सिंह भोतना, नगर काउंसिल के प्रधान संजीस कुमार मंटी शोरी, राजीव वर्मा, राजीव लूबी, जतिंदर जिम्मी, भाजपा नेता ललित महाजन, सुभाष मक्कडा, सोहन मित्तल, वरिंदर कुमार विंदर, प्रशांत काकू, राकेश कुमार गोयल, अर्चना दत्त मौजूद थे।