बरनाला को मेडिकल कॉलेज की सौगात
प्रिंसिपल सचिव संजय गुप्ता ने जिले का दौरा कर जगह देखी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रिंसिपल सेक्रेटरी मेडिकल एजूकेशन एवं रिसर्च संजय गुप्ता ने जिले का दौरा किया। उन्होंने डीसी धर्मपाल गुप्ता व पटियाला मेडिकल कॉलेज के साथ कई स्थानों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने गांव बडवर के पास मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जगह का चयन किया। यह जमीन करीब 20 एक्ड बताई जा रही है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी व डीसी धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि बरनाला में मेडिकल कालेज बनाने के लिए सरकार के आदेश आ चुकें हैं। जिसेजल्दी शुरू करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज निर्माण के लिए जगह भी सिलेक्ट कर ली गई है। बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक व मेंबर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने केवल ढिल्लों ने दावा किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन से जिले के लिए मेडिकल कालेज पास करवा लिया है। धनौला रोड की खस्ताहाल सड़क का काम भी 10 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा। व्यापार महासंघ के सूबा प्रधान ललित महाजन, कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा, गुरजीत बराड, हरविंदर चहल, मनीष काका के अलावा शहर की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने पार्टीबाजी से ऊपर उठकर केवल ढिल्लों के की सराहना करते उन्हें और जिलेवासियों को बधाई दी है।
कॉलेज को लेकर गरमाई थी सियासत
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले संगरूर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का एलान किया था। इस पर कांग्रेस के सांसद ने मांग की थी कि मेडिकल कॉलेज उनके क्षेत्र में खोला जाए। संगरूर के पूर्व कांग्रेसी सांसद विजयइंदर सिंगला, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर ढींढसा ने आवाज उठाई थी कि मेडिकल कालेज संगरूर के लिए पास हुआ है और संगरूर में ही स्थापित किया जाए। आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य व बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों मेडिकल कालेज बरनाला लाने के लिए सफल हो गए हैं।