गिप्पी ग्रेवाल नाइट का विरोध
कई संगठनों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, रोष मार्च आज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बाबा काला महिर स्टेडियम में 16 मार्च को सांस्कृतिक नाइट के दौरान गायक गिप्पी ग्रेवाल की प्रस्तुति कई संगठनों ने विरोध किया है। गिप्पी ग्रेवाल नाइट रद्द करने की मांग करते हुए संगठनों डीसी घनश्याम थोरी के ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बुधवार को आयोजन के खिलाफ रोष मार्च करने का एलान किया है।
डीसी के पास अपना विरोध दर्ज कराने के बाद नौजवान भारत सभा (पंजाब) के सुखविन्दर सिंह, स्त्री जागृति मंच के चरनजीत कौर, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के प्रदीप कस्बा, चेतना कला केंद्र के हरविंदर दीवाना, अध्यापक नेता राजीव कुमार, बीएड अध्यापक फ्रंट के जगजीत जग्गी जोधपुर ने कहा कि प्रशासन ने उक्त शो को रद्द नहीं किया तो संघर्ष की अगली रूपरेखा बनाई जाएगी। नाईट के विरोध में साहित्य के मक्का भी मैदान में उतर आईं है। इससे पहले सेवा सिंह कृपाण बहादर फाउंडेशन के मुख्य सरपरस्त व यूथ अकाली दल के नेता तरनजीत सिंह दुग्गल ग्रेवाल के विरोध का झंडा उठाया है।
दुग्गल ने बताया कि मालवा साहित्य सभा के प्रधान डॉक्टर संपूर्ण सिंह टल्लेवालिया, सांस्कृतिक मंच के हाकम सिंह नूर, लिखारी साहित्य सभा के सागर सिंह सागर, विदेशी कला मंच के परमजीत सिंह मान, पंजाबी साहित्य सभा के डॉक्टर भूपिंदर सिंह बेदी, मालवा साहित्य सभा के जगतार सिंह धौला, विरासत-ए-पंजाब मंच की चेयरपर्सन राजविन्दर कौर बिट्टा ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। दुग्गल ने बताया 14 मार्च को शहीद भगत सिंह के बुत से लेकर सदर बाजार में रोष मार्च किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह लचर गायक गिप्पी ग्रेवाल के समारोह की टिकटों नहीं खरीदें और फाउंडेशन के अभियान को सहयोग दें।