फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 प्रवासी मजदूरों को 6 बसों से अलीगढ़, बरेली व मुरादाबाद पहुंचाया।

विज्ञापन
बरवाला से अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली के लिए श्रमिक स्पेशल बसों को रवाना करते हुए प्रशासनिक अधिका? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। बढ़ते कोरोना वायरस व चौथे लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पैदल पलायन कर रहे मजदूरों को रोककर उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने मुहिम तेज कर दी है। वीरवार को कस्बा बरवाला स्थित अनाज मंडी से जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला की 6 बसों से 152 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बरेली व मुरादाबाद सहित कई जिलों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बसों में बैठाने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया और सभी प्रवासी मजदूरों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के डॉ. मोहित शर्मा, एएनएम सोमवती, उर्मिल, एमपीएचडब्ल्यू विनोद कुमार द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग आदि के बारे में जागरूक किया गया। सभी मजदूरों को बस में सामाजिक दूरी बनाकर सीटों पर बैठाया गया। इस अवसर पर इंसीडेंट कमांडर देवेंद्र सागवान, मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर रोहताश शर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलजीत, पंचायत सेक्रेटरी राजीव रंजन, रणबीर सिंह व बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें