फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्ड नंबर सात के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लगाए फर्जी वोट डालने के आरोप, कांग्रेस ने नकारे
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
फाजिल्का के बहुचर्चित वार्ड नंबर सात के उपचुनाव में कांग्रेस व अकाली-भाजपा प्रत्याशी में मुख्य मुकाबला हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी बिमला रानी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता रानी को कुल 178 वोटों से हरा कर विजय हासिल की। अब नगर परिषद में कांग्रेस के पांच सदस्य हो गए।
वार्ड नंबर सात के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से ही लोग वोट डालने के लिए उत्सुक नजर आए। डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद चौधरी, डीएसपी नरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर ही उपस्थित थे। अबोहर की एसडीएम पूनम सिंह, फाजिल्का के तहसीलदार दर्शन आदि ने स्थिति का जायजा लिया। कुल 2005 वोटरों में से 1313 ने वोट डाले। 21 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस प्रत्याशी बिमला रानी ने 735 व भाजपा प्रत्याशी ने 557 वोटें हासिल की। चुनाव अधिकारियां ने बिमला रानी को178 वोटों से विजयी घोषित किया। कांग्रेस प्रत्याशी बिमला रानी की जीत की घोषणा होते ही वर्करों ने ढोल की थाप पर नाचकर होली खेली। इसके बाद जीत की खुशी के लिए रैली निकाली गई। इस मौके पर विधायक दविंद्र घुबाया, यूथ कांग्रेस नेता रंजम कामरा, सुरिंद्र कालड़ा पप्पू, दविंद्र सचदेवा, एडवोकेट सुरिंद्र सचदेवा, चेतन ग्रोवर, बलकार सिद्धू, डा. सुभाष मदान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लगाया एफएफ रोड पर जाम
चुनाव से करीब आधा घंटा पहले भाजपाइयों ने मतदान केंद्र में पुलिस की शह पर फर्जी वोट डालने के आरोप लगाते हुए एफएफ रोड पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। भाजपा के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी सुबोध वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की शह पर कांग्रेसियों ने पूरी तरह अवैध वोटें डाली हैं भाजपा वर्करों को बूथ के नजदीक जाने तक नहीं दिया गया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुरिंद्र कालड़ा पप्पू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है और कांग्रेस की जीत से बौखलाए भाजपाई उलटे सीधे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें