फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज करने वाले आईजी को हमारी सरकार आने वाले समय में दोनों हाथों से देखेगी : सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार आने पर आईजी को देखेंगे: सुखबीर
विज्ञापन

मानसा के कस्बा झुनीर में पार्टी की पोल खोल रैली में बोले शिअद मुखिया
अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर।
शिरोमणि अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मानसा के कस्बा झुनीर में शुक्रवार को पोल खोल रैली को संबोधित करते कहा कि वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज करने वाले आईजी को हम अपनी सरकार आने पर देखेंगे। बादल ने कहा कि एक वर्ष में ही कांग्रेस सरकार से सारे वर्गों का मोह भंग हो गया है। कैप्टन सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, सेवा केंद्र, आटा दाल व अन्य स्कीमों को बंद करके गरीबों से रोजी-रोटी भी छीन ली है।
उन्होंने कहा कि आईजी सुखविंद्र सिंह छीना को अकाली सरकार आने पर निपटा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आईजी की शह पर अकाली वर्करों के लिए झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल इसका सारा आंकड़ा इकट्ठा कर रहा है और समय आने पर हिसाब-किताब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव ख्याली चहलांवाली के पूर्व अकाली सरपंच प्रेम सिंह के बेटे को पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे व पार्टी के जिलाध्यक्ष के इशारे पर मारने वाले कांग्रेसियों खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और पूर्व अकाली सरपंच को ही जेल में डाल दिया। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राजयसभा सदस्य बलविंद्र सिंह भूंदड़, विधायक दिलराज सिंह भूंदड़ ने कहा कि अकाली सरकार आते ही इस क्षेत्र को फिर विकास के मार्ग पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के प्रांतीय नेता जगजीत सिंह मिलखा ने कहा कि इस हलके में भाजपा पार्टी को पोल-खोल रैली में शामिल होने का कोई आमंत्रण नहीं दिया गया। जिस कारण भाजपा पार्टी का कोई भी वर्कर शामिल नहीं हुआ। इस संबंधी उन्होंने अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेज दी है। इस मौके पर गुरसेवक सिंह खहरा, नौहर चंद तायल, जगपाल सिंह खहरा, रघुवीर सिंह, डा. निशान सिंह, गुरमेल सिंह फफड़े, प्रेम अरोड़ा, गुरशरण सिंह मूस्सा, सुखदर्शन सिंह माखा, जगप्रीत सिंह जग, जत्थेदार हरदेव सिंह नंगल खुर्द, मीडिया इंचार्ज सुनील जैन ढिल्लो, सुरजीत सिंह रायपुर, गुरप्रीत सिंह झब्बर, जसविंद्र सिंह सोढ़ी, अंग्रेज सिंह कोरवाला, अवतार सिंह राड़ा, गुरमेल सिंह फफड़े, मनजीत सिंह बप्पीआना, तरसेम सिंह, सरपंच बलविंद्र सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें