फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रसाशन ने होला मोहल्ला के सभी प्राथमिक प्रबंध मुकंमल किये

विज्ञापन
विज्ञापन
होला मोहल्ला: आकाश से भी होगी निगरानी
विज्ञापन

तीन ड्रोन, 150 सीसीटीवी कैमरे और आठ टावरों से मेला क्षेत्र पर रखी जाएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब।
जिले में 25 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाला राष्ट्रीय पर्व होला मुहल्ला के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्राथमिक प्रबंध मुकम्मल करने का दावा किया है। सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और टावरों से निगरानी की जाएगी। होला मोहल्ला में करीब 25 लाख लोगों के आने की संभावना के चलते सिविल व पुलिस के चार हजार अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को 10 क्षेत्रों में बांट कर हर सेक्टर में एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट वायरलेस सैट समेत तैनात रहेगा।
डीसी गुरनीत तेज ने एसडीएम दफतर के मीटिंग कर होला महल्ला के किये प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थानों से 45 मुफ्त बसें चलाईं जाएंगी। इन स्थानों पर पीने के पानी, शौचालय और आराम करने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस राष्ट्रीय पर्व को सेवा की भावना के साथ निभाते हुये प्रशासनको अपना पूर्ण सहयोग दें। उन कहा कि कर्मचारियों से कहा कि इस दौरान ड्यूटी में कोई लापरवाही न दिखाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल शाम 7बजे से सुबह 7 बजे तक केवल हलके और छोटे वाहन ही मेला क्षेत्र में दाखिल हो सकेंगे। परिवर्तित रूटों पर मेला क्षेत्र के नजदीक से क्षेत्र के लोगों को निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा रहेगी। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि स्वच्छ पानी, शौचालय, मेडिकल सहूलियतें और हेल्प डेस्क के प्रबंध किए जा रहे हैं। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। समूचे मेला क्षेत्र में लगभग तीन हजार जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र के 10 सेक्टरों में वायरलेस सेट भी उपलब्ध करवाए गए हैं। मेला क्षेत्र पर 150 सीसीटीवी कैमरे और 03 ड्रोन नजर रखेंगे। इसके अलावा आठ निगरानी टावर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें