निगम कर्मियों ने दूसरे दिन सरकार की अर्थी निकाल पुतला फूंका
होशियारपुर। म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर मुलाजिमों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पुराने कार्यालय नगर निगम से घंटा घर तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने यहां नारेबाजी करते हुए सरकार की अर्थी फूंकीं।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे महासचिव कुलवंत सिंह सैनी ने मांग करते हुए कहा कि कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाएं। 31 दिसंबर 2011 तक जिन मुलाजिमों ने पेंशन के लिए आप्शन दिया है, उसका प्रोसेस पूरा कर पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि ठेका प्रणाली समाप्त करके सफाई मजदूर सहित मोहल्ला सैनिटेशन कमेटी, सीवरमैन, माली, बेलदार, पंप आपरेटर, कंप्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रीशन र्क्लक, फायर बिग्रेड कर्मचारी आदि रेगूलर किए जाए। शहर की बीटों के अनुसार नई भर्ती की जाए। इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगें भी उठाईं। इस मौके पर राजा हंस प्रधान सफाई मजदूर यूनियन, अश्विनी लड्डू, लाल चंद, जोगोपाल, सन्नी लहोरिया, रकेश कुमार, गगनदीप, जयपाल, गोरव हंस, रजिंदर शास्त्री, कुलविंदर कुमार, दीपक शर्मा, मदन लाल, रविंदर काका, सुरिंदर, धरमिंदर जिंदरी, बंटी, नरिंदर, जिंदर, अरुन, सोहन लाल, नोनी मंगा , जोनी आदिया, लाल सिंह, सुरजीत सिंह, सीता राम, विकास हाजिर थे।