फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में डेरा प्रेमी के घर को लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

Sun, 18 Feb 2018 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
बरनाला संधूपत्ती इलाका में डेरा प्रेमी प्रेम सिंह के घर रविवार की सुबह आग लग गई। आग बुझाने में प्रेम सिंह की पत्नी बलजीत कौर और लड़का करण सिंह मामूली रूप से झुलस गए। सिटी थाना प्रभारी एसआई बलवंत सिंह बलिंग का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शरारती तत्वों ने लगाई है। एक साल पहले भी घर में शरारती तत्वों ने आग लगाई थी। पुलिस ने घटना की डीडीआर भी दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात प्रेम सिंह घर पर नहीं था। वह पुराना बस स्टैंड के पास टायरों की दुकान पर मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी बलजीत कौर व बेटा जसकरण सिंह अपने कमरे में सो रहे थे। बलजीत कौर को आग का पता सुबह करीब सवा तीन बजे उस वक्त पता लगा जब अचानक उसकी नींद खुली। शोर मचाने पर पड़ोस से लोग दाखिल होने लगे तो गेट की चाबी नहीं मिली। इस पर लोग दीवारें फांद घर में दाखिल हुए और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में सोफा सेट, फ्रिज, टीवी, छत के पंखे, मेज कुर्सियां जल गईं।

आग बुझाने के दौरान बलजीत कौर और उसका लड़का जसकरण सिंह मामूली रूप से झुलस गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि एक साल पहले भी कुछ शरारती तत्व दीवारें फांद घर के उस हिस्से में आग लगा फरार हो गए थे और आज भी शरारती तत्वों ने ही आग लगाई है। जिला फायर ब्रिगेड अफसर गुरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली। सिटी थाना प्रभारी बलवंत सिंह बलिंग का कहना है कि आग की घटना शार्ट सर्किट से हुई है। वर्ष 2016-2017 के दौरान लगी आग की उन्हें कोई जानकारी नहीं। मामले की जांच में घटना शरारत से संबंधित पाई गई तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें