फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल को दिया खुली बहस का न्यौता, जानिए क्यों?

Sat, 17 Feb 2018 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने शिअद का प्रधान बनकर अपनी निजी इतनी संपत्ति तैयार कर ली है ,जिसे उनके व उनेके पिता के प्रधान बनने से पहले शिरोमणि अकाली दल के पूर्व 18 प्रधान नहीं बना सके। यह बात स्थानीय सरकार, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कही। सिद्धू बरनाला के गांव खुड्डीकलां में समाजसेवी भगवान दास के निवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि हिसाब लगाया गया है कि सुखबीर के पास पूर्व प्रधानों के मुकाबले 100 गुना से भी ज्यादा संपत्ति है। यदि किसी भी प्लेटफार्म पर सुखबीर से खुली बहस हुई और उन्होंने मुझे शिकस्त दे दी तो मैं राजनीति से हमेशा के लिए सन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा सुखबीर ने मुझे मंकी (बंदर) कहा है, जिसका जवाब बादल सरकार के 10 साल के हो रहे ऑडिट के बाद मिलेगा। सत्ता बदलने से पहले 32 हजार करोड़ की राशि कहां गई, एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

सिद्धू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का अक्स खराब करने के लिए बादल परिवार जिम्मेवार है। शिअद को तीन चुनाव में हार का मुंह दिखाने के बावजूद यह परिवार अपनी आदतों से बाद नहीं आ रहा, जिसने अब पोल खोल रैलियां करनी शुरू कर दी हैं। सिद्धू ने कहा सुखबीर ने कई बार कहा कि बरनाला में 200 करोड़ खर्च किया गया। अरे भाई इतना पैसा तो अमृतसर में भी खर्च नहीं हो सका, जो सभी धर्म के लोगों को लिए अहम धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन


सिद्धू ने गांव के विकास एवं खेल के मैदान के लिए 8 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने का एलान किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अरविंदर पाल सिंह संधु, एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह, एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह, एसएसपी जगरावां सुरजीत सिंह, डीएसपी तपा अच्छरू राम, खुड्डीकलां के सरपंच लवप्रीत सिंह मौजूद थे।

सिद्धू की एंट्री से हिले नगर परिषद व नगर सुधार ट्रस्ट
नवजोत सिंह सिद्धू के बरनाला अचानक पहुंचने की खबर से जिला भर में नगर परिषद व नगर सुधार ट्रस्ट और नगर पंचायत के अधिकारी अपने हेड क्वार्टरों पर मौजूद रहे। गौरतलब हो कि पिछले समय के दौरान उक्त विभागों के अनेकों घोटालों की खबर को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। जनता सिद्धू से यहां पहुंचकर अधिकारियों की खबर लेने की गुहार करती आ रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें