फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की चका चौंध में छली गई युवती, पिता कर गया खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई पति एवं सास खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

कनाडा की चकाचौंध में छली गई युवती, पिता ने भी कर ली थी खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी पुलिस ने विवाह कर कनाडा न लेकर जाने एवं 10 लाख की ठगी करने के आरोप में एनआरआई पति एवं सास के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज एक्ट तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती सुखजिंदर कौर गांव बुक्कनवाला ने जिला पुलिस प्रमुख को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका विवाह 20 जनवरी 2015 को मूल निवासी गांव मल्लियां वाला व कनाडा में रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र शमशेर सिंह से हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने शादी के समय 40 लाख रुपये की मांग की थी। शादी के मौके पर 10 लाख रुपये दिए गए और बाकी रकम कनाडा पहुंच कर देने के लिए बात हुई थी। पीड़िता अपने एनआरआई पति के साथ ससुराल में 4-5 माह रही। आरोप है कि धोखाधड़ी की नीयत से उनकी मैरिज रजिस्टर्ड नहीं करवाई गई और उसका पति कनाडा चला गया। पीड़िता के मुताबिक उसके पति के विदेश जाने के बाद वह अपनी ससुराल में रही। इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 साल बीतने के बाद भी उसके पति ने कनाडा बुलाने के लिए कोई कागजात नहीं भेजे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। इसके बाद वह मायके आ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके साथ विवाह कर कनाडा ले जाने के नाम पर हुई ठगी के सदमे के कारण उसके पिता ने खुदकुशी कर ली। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की प्राथमिक जांच डीएसपी (स) को सौंपी। जांच के दौरान ससुर परिवार ने विवाहिता पर आरोप लगाए, जिन्हें पीड़ित ने बेबुनियाद बताया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि विवाह के समय ससुराल वालों ने नहीं बताया कि उसका पति तलाकशुदा है। उसकी पहले गांव बुर्ज (बठिंडा) में विवाह हुआ था। थाना सिटी साउथ पुलिस ने एनआरआई गुरविंदर सिंह और उसकी मां करमजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज एक्ट तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें