फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले ही किया था रक्तदान, फिर भी शैरी ने जीता कुश्ती मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान के एक दिन बाद शैरी ने जीती कुश्ती
विज्ञापन

कोहली स्पोर्ट्स क्लब गांव हरदोखानपुर ने आयोजित किया छिंज मेला
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर ।
कोहली स्पोर्ट्स क्लब गांव हरदोखानपुर ने पहले छिंज मेले का आयोजन किया। मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के पहलवानों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। एक दिन पहले ही रक्तदान करने वाले शैरी पहलवान ने अपने भार वर्ग की कुश्ती जीती।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष लक्की ठाकुर ने शैरी को 5100 रुपये देने की घोषणा की। अतिथि के तौर पर विधायक पवन कुमार आदिया, एसपी नरेश डोगरा और विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता अमरपाल काका, शिअद बीस. विंग के अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारु, पूर्व नेशनल रेसलर कैप्टन सुखदेव सिंह व डीएसपी मलकीयत सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आदिया ने कहा कि अखाड़े हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने क्लब को छिंज मेला कराने के लिए बधाई दी और क्लब के पदाधिकारी सुरमू पहलवान के प्रयासों को सराहा। मेले में 200 से अधिक पहलवानों ने जौहर दिखाये। इस मौके पर टोनू सेठी, नरेश कोच, सरफराज सिंह सफी, कुलविंदर बब्बू, मोंटी ठाकुर, गोल्डी चक्कगुजरां, जीता, अनिल महाजन, दीपा अखलासपुर सरपंच, राज कुमार गब्बर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें