सीएंडबी क्रिकेट एकेडमी ने किया टी-20 मैच का आयोजन
होशियारपुर।
क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने के लिए सीएंडबी क्रिकेट एकेडमी होशियारपुर की ओर से क्रिकेट मैचों की लड़ी में टी-20 मैचों का शुभारंभ डगाना ग्राउंड में किया गया। इन मैचों में रैनसन क्रिकेट क्लब जालंधर और एमसीसी क्रिकेट क्लब जालंधर ने हिस्सा लिया।
इंटरनेशनल कोच बलराज कुमार बल्लू ने बताया कि रैनसन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रैनसन क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। रैनसन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में ईश्वर शांडिल्य ने 51 गेंदों में 65 रन बनाए और विशाल ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए। एमसीसी के गेंदबाजों की तरफ से सिद्धू ने 4-1-18-4 और कोहली ने 4-0-17-3 के हिसाब से गेंदबाजी की। एमसीसी की बल्लेबाजी ने जवाब में 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बनाए। एमसीसी की तरफ से बल्लेबाजी में सिद्धू ने 13 गेंदों में 25 रन और गगन ने 31 गेंदों में 14 रन बनाए। रैनसल की सफल गेंदबाजी में ईश्वर शांडिल्य ने 4-1-8-5 और कोछड़ ने 4-0-20-2 के हिसाब से गेंदबाजी की। इसी दौरान रैनसन क्रिकेट क्लब ने 27 रनों से आसानी से मैच जीत लिया। ईश्वर शांडिल्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष भगत राम, योगेश शर्मा, चन्नन कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर कुमार लोईया, रितु शर्मा, ईशान भंडारी, असिस्टेंट कोच चंद्र शेखर, राज कुमार, आशीष माही, अजय, बलविंदर उपस्थित थे।