फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू ट्रांसपोर्टेशन के फैसले पर डिपू होल्डरों ने जाखड़ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं ट्रांस्पोर्टेशन के फैसले पर डिपो होल्डरों ने जाखड़ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सरकारी डिपो पर वितरित किए जाने वाले राशन का भाड़ा डिपो होल्डरों से वसूल किए जाने के फैसले का विरोध कर रहे डिपो संचालकों ने सोमवार को यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जाखड़ को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। इससे पहले रविवार को सभी ग्रामीण डिपो होल्डरों की बैठक खुईयां सरवर में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से सरकार के फैसले का विरोध किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्षों का बकाया कमीशन अब तक जारी नहीं किया। वहीं मौजूदा समय में बांटे जाने वाले गेहूं का भाड़ा भी डिपो होल्डरों से वसूला जा रहा है। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। डिपो होल्डर जतिंद्र गाबा ने कहा कि अपने खर्च पर गोदामों से गेहूं उठाना डिपो होल्डरों के हित में नहीं है। ऐसा करके गेहूं की कीमत करीब ढाई रुपये किलो बनती है जो उन्होंने दो रुपये किलो पर कार्ड धारकों को बेचनी है। गाबा ने बताया सरकार ने भले ही अपने आदेश में 40 रुपये प्रति क्विंटल ढुलाई दिए जाने की बात कही है लेकिन दो वर्षों से एक रुपया भी सरकार ने नहीं दिया। इसी संबंध में सोमवार को संदीप जाखड़ को एक मांगपत्र सौंपते हुए सभी डिपो होल्डरों ने कहा है कि सरकार की ओर से बनता दो वर्षों का कमीशन शीघ्र ही जारी करवाया जाए। वहीं फरवरी में बांटे जाने वाले गेहूं का भाड़ा काट कर पैसे जमा करवाने के आदेश जारी किए जाएं। डिपो होल्डरों ने कहा है कि इन्हीं मांगों को लेकर वह 15 फरवरी तक गेहूं का वितरण नहीं करेंगे। संदीप जाखड़ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही सुनील जाखड़ से मिलकर इस समस्या को हल करवाएंगे। मौके पर जिला प्रधान विक्की बत्तरा, बलजिंद्र सिंह, जितेंद्र गाबा, प्रवीण कुमार, गुरप्रीत सिंह, जंगीर सिंह, नरेश शर्मा, संदीप बल, विजय कुमार, नवदीप, दर्शन सिंह, नानक चंद मौजूद थे।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें