फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल के नाम पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


चंडीगढ़ से पवन बंसल हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

-कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 10 में से नौ लोगों ने पवन कुमार बंसल के नाम पर किया समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेसियों ने पवन बंसल के नाम पर सहमति जताई है। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान का होगा। सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब और चंडीगढ़ की कांग्रेस पार्टी की प्रभारी आशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के पक्ष में पर्ची में टिक किए। बैठक के दौरान चुनाव समिति में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए आवेदन करने वाले पवन कुमार बंसल, डॉ. नवजोत कौर, मनीष तिवारी, सविता सिसोदिया के नाम पर मुहर लगनी थी। जानकारी के अनुसार चुनाव समिति की बैठक 10 में से नौ लोगों ने पवन कुमार बंसल के नाम पर सहमति जताई है।
बैठक में आशा कुमारी ने सभी सदस्यों को कहा कि बंद लिफाफे में अपनी राय लिखकर दें। चारों दावेदारों ने नाम लिखे सभी को एक एक फार्म दिए गए और कहा गया कि इसमें जो आपको पसंद है उसे टिक करके लिफाफा में बंद करके दे दीजिए। उसके बाद सदस्यों ने अपने उम्मीदवारों टिक किया। जानकारी के अनुसार सभी ने पवन कुमार बंसल के नाम पर सहमति दी है। इसके बाद आशा कुमारी ने मौखिक रूप से भी सभी का राय जाना।
विज्ञापन

चुनाव समिति में सात नामित और सदस्यों और फ्रंटल आर्गनाइजेशनों के प्रतिनिधि जिसमें महिला कांग्रेस, एनएयूआई, सेवदल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पवन कुमार बंसल, प्रदीप छाबड़ा, भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, विनोद शर्मा, हाकम सरहदी, पवन शर्मा, डॉ. इरशाद हसन के अलावा महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रधान भी उपस्थित हुए। सभी ने परची में पवन कुमार बंसल ने नाम पर मुहर लगाई है। जब चारों उम्मीदवारों के नाम लिखे पर्ची बांटी गई तो पवन कुमार बंसल बैठक से उठकर जाने लगे कि मैं इस समिति का सदस्य हूं और लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए पार्टी में आवेदन किया है इसलिए जब परर्ची में टिक करना है कि चारों में से कौन उम्मीदवार पर मुहर लगाई जाए तो मेरा रहना उचित नहीं होगा। जैसे ही बंसल बैठक से उठकर जाने लगे प्रभारी आशा कुमारी ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बंसल पड़े सभी पर भारी...
चुनाव समिति में बंसल के नाम पर सहमति के बाद बंसल खेमे में खुशी है। इससे पहले भी बंसल के नाम पर पार्टी की कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्रीय समिति को भेजा है। लोकसभा का चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रतिनिधि कौन होगा अब हाईकमान तय करेगा।
अब देखना होगा कि दिल्ली में कौन किसको मात देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें