फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी कवरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दावेदारी के बाद दिल्ली की दौड़
विज्ञापन

नवजोत कौर दिल्ली पहुंची, मनीष तिवारी भी वापस गए

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कांग्रेस में टिकट की दावेदारी पेश करने के बाद नेताओं ने दिल्ली में सेटिंग बैठानी शुरू कर दी है। सोमवार को नवजोत कौर दिल्ली में थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात भी की। मंगलवार शाम तक उनके लौटने की संभावना जताई गई है। उसके बाद वे चंडीगढ़ में जनसंपर्क शुरू कर देंगी। मनीष तिवारी भी दावेदारी पेश कर दिल्ली वापस लौट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ में अधिकारिक आवेदन करने के बाद अब दिल्ली में अपनी उम्मीदवारी पक्की करने पर जोर लगेगा। कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने बताया कि तीन फरवरी तक कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएगी। इस दौरान जींद उपचुनाव का रिजल्ट और प्रियंका गांधी वापस लौटकर यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगी। उसके बाद आवेदन की अधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी। चंडीगढ़ में अब तक तीन उम्मीदवार टिकट के लिए अपना दावा पेश कर चुके हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस की एक और महिला नेत्री भी टिकट के लिए दावा पेश कर सकती है। उन्हें हाल ही में महिला कांग्रेस में जिम्मेदारी सौंपी गई है। हुड्डा सरकार में उनकी अच्छी-खासी हैसियत रही है। नवजोत कौर की चुनावी कमान संभाल रही पूनम शर्मा ने बताया है कि सोमवार को उन्होंने सेक्टर 23 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि कांग्रेस को किसी महिला को ही उम्मीदवार बनाना चाहिए।
विज्ञापन


धवन आज करेंगे आप के पुराने साथियों से मुलाकात
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं। वे मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पुराने वालंटियर से मुलाकात करेंगे और उनसे भावी रणनीति पर चरचा करेंगे। इस दौरान वे पुराने साथियों को कुछ जिम्मेदारी भी सौपेंगे। आप के पास जमीनी कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी फौज है। चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने के लिए धवन की ओर से प्रयास भी जारी हैं। फरवरी के तीसरे हफ्ते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आ सकते हैं। वे सेक्टर 25 में एक रैली करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें