फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषी अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- प्रशासन को गुमराह कर शिक्षा विभाग ने 2 प्रिंसिपल को करा लिया रेगुलर
- एडवाइजर ने यूनियन के लीडरों को जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एजूकेशन डिपार्टमेंट ग्रुप-डी इंप्लाइज यूनियन और यूटी कैडर एजूकेशन इंप्लाइज यूनियन ने एडवाइजर मनोज परिदा से मिलकर शिक्षा विभाग में प्रमोशन के नाम पर धांधली का आरोप लगाया। यूनियन नेताओं में रंजीत मिश्रा और स्वर्ण सिंह कम्बोज ने प्रशासक के नाम पत्र देकर बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब सिविल सर्विस रूल्स को तोड़कर चितरंजन सिंह और इंदीवर कौर का डीपीसी कर रेगुलर कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज है। इनके खिलाफ विजिलेंस में भी शिकायत दर्ज है। इसकी जानकारी होने के बाद भी शिक्षा सचिव और डीएसई ने नियमों को दरकिनार करते हुए सलाहकार को गुमराह कर इन प्रिंसिपलों की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ने हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

एजूकेशन डिपाटमेंट ग्रुप-डी इंप्लाइज यूनियन, यूटी कैडर एजूकेशन और यूटी कैडर एजूकेशन इंप्लाइज यूनियन ने बताया कि शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए एडवाइजर ने भरोसा दिया है कि अगर दोषी प्रिंसिपलों पर केस दर्ज है, तो जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें