कायाकल्प में सिविल अस्पताल मानसा पंजाब में पांचवें स्थान पर
पहले स्थान पर नवां शहर, दूसरे पर पठानकोट, तीसरे पर तरनतारन व चौथे नंबर पर है फरीदकोट
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
कायाकल्प टीम ने कुछ महीने पहले किए सिविल अस्पताल के दौरे के बाद सिविल अस्पताल मानसा को राजय में से पांचवें स्थान पर सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट मोहाली में हुए समागम दौरान डा. कमलप्रीत कौर बराड़ ने सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा से हासिल किया। इसके अलावा राजय में से पहले स्थान पर नवां शहर, दूसरे पर पठानकोट, तीसरे पर तरनतारन व चौथे नंबर पर फरीदकोट के सरकारी अस्पताल घोषित किए गए हैं। यह चुनाव जिला स्तरीय अस्पतालों में से किया गया हैं। पांचवां स्थान मिलने पर मानसा अस्पताल प्रशासन की खुशी का टिकाना नहीं। उनका मानना है कि पुरानी बिल्डिंग वाले अस्पताल ने अपनी नई कायाकल्प में राजय में से पांचवां स्थान हासिल किया, यह भी अपने आप में गर्व व खुशी वाली बात है।
सरकारी अस्पतालों में बनावट सुधारने के अलावा मरीजों के लिए दवाइयां, इलाज के बाद अस्पताल में बुनियादी जरूरतें पहल के आधार पर मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग ने एक कायाकल्प टीम बनाकर अव्वल आने वाले अस्पतालों को इनाम देने का एलान किया था, जिसके बाद मानसा सिविल अस्पताल प्रशासन भी जोर शोर से उसकी सजावट करने में जुट गया था। थोड़े समय में अस्पताल को सुंदरता सुधारने के अलावा उस पर रंग रोगन, मरीजों की आसानी के लिए साइन बोर्ड, डाक्टरों व अन्य अमले की वर्दी तथा साफ सफाई के अलावा मरीजों को अधिक से अधिक दवाइयां अस्पताल में से उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पार्किंग आदि की ओर विशेष ध्यान दिया गया था। टीम ने जब अस्पताल का दौरा किया तो उन्होंने इसकी प्रशंसा की। इससे पहले यह अस्पताल राजय में एड्स प्रति जागरूकता के लिए भी अव्वल एलाना जा चुका है।
एसएमओ डा. जगपाल इंद्र सिंह का कहना है कि कायाकल्प टीम द्वारा मानसा के सिविल अस्पताल को राजय भर में से पांचवां स्थान मिलना भी कोई कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली बार वह पहले स्थान पर आने के लिए हर तरह की कोशिश करेंगे। अब उनका निशाना यहां आने वाले मरीजों को दवाइयां व सुविधाओं के अलावा आ रही मुश्किलों को दूर करना है, जिसका वह हर दिन चल फिर कर निरीक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल अमला इसमें पूरी तरह जुटा हुआ है।