थर्मल मुलाजिमों ने स्पीकर राणा केपी के आवास पर किया प्रदर्शन
राणा ने मंत्रियों तथा अधिकारियों के साथ मीटिंग कर समस्या दूर करने का भरोसा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
रोपड़ के गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के मुलाजिमों ने पंजाब सरकार द्वारा थ र्मल प्लांटों को बंद करने के फैसले को गलत बताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए मुलाजिमों ने पंजाब विधानसभा के सपीकर राणा केपी सिंह की रिहायश के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा इन प्रदर्शनकारियों को स्पीकर राणा केपी सिंह की रिहायश के आगे प्रर्दशन करने से रोका गया तो इन्होंने रिहायश के नजदीक मार्कफैड ग्राउंड में प्रर्दशन शुरू कर दिया। दोपहर को थर्मल मुलाजिमों का एक वफद स्पीकर राणा केपी सिंह के बातचित करने के लिए उनकी रिहायश पर भी गया ओर उन्हें अपनी समस्यायें तथा मांगों बताई। मुलाजिमों ने सरकार के नाम सपीकर राणा केपी सिंह को मेमोरंडम भी दिया। इस मोके पर इंटक पंजाब के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ इस प्रर्दशन में रोपड़ तथा बठिंडा के थर्मल मुलाजिमों समेत पूरे बिजली विभाग के मुलाजिम उनके साथ खड़े है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने थर्मल प्लांटों को बंद करने का फैसला लेने से पहले स्टेक होल्डरों से बात तक नहीं की और इसमें अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। लेकिन इससे पंजाब के लोगों की लूट होगी। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। सुखदेव सिंह ने कहा कि वह पंजाब के मुलाजिमों तथा लोगों को साथ लेकर यह लड़ाई जारी रखेगें। मुलाजिम नेता हरमेश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अभी तक उनके साथ बात करने की कोई मन नहीं बना रही है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन झूठ का पुलिंदा है। जबकि सरकार ने अभी तक कोई पोस्टें नहीं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि रोपड़ थर्मल प्लांट में भी नए यूनिट लगाने के लिए कोई कार्रवाई शुरू तक नहीं की गई है। जिस कारण सरकार के सभी दावे हवा हवाई लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी थर्मल प्लांट निजी थर्मल प्लांटों से सस्ती बिजली दे सकते हैं और इस पर वह किसी के साथ भी बहस करने के लिए तैयार हैं। इस मोके पर मुलाजिम जत्थेबंदी के नेता सुखदेव सिंह सुरतापुरी ने कहा कि इस थर्मल प्लांट का नींव पत्थर इंदिरा गांधी ने रखा तथा पर अब कैप्टन अमरिंदर सहित कई अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ही थर्मल प्लांट बंद कर रही है। दविंदर जटाणा ने कहा कि थर्मल मुलाजिमों की मांगें का तर्क जायज है। सरकार को इन मुलाजिमों के साथ बैठकर बातचीत कर मसले की हल निकालना चाहिए।
मुलाजिमों की समस्याओं को दूर किया जाएगा
विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने थर्मल प्लांट के मुलाजिमों को वित्त मंत्री, बिजली मंत्री तथा बिजली बोर्ड के संबंधित अधिकारियों से मीटिंग फिक्स कराने का भरोसा देते हुए कहा कि मुलाजिमों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेबल पर बैठकर बातचीत कर विवाद निपटाए जा सकते हैं। राणा केपी ने कहा कि वह सरकार का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात की जा सकती है।