फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्करों ने निकाली विजय रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाली विजय रैली
विज्ञापन

आदेशों में संशोधन करने पर सरकार का धन्यवाद किया
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म होने पर आंगनबाड़ी वर्करों ने वीरवार को विजय रैली निकाली। पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन करने पर उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया।
रैली से पूर्व नेहरू पार्क में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरगोबिंद कौर और जिला प्रधान रेशमा रानी ने संघर्ष में सहयोग देने वाली सभी वर्करों और हेल्परों का धन्यवाद किया। ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की पंजाब प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि सभी वर्करों और हेल्परों के सहयोग से वह मिशन में कामयाब हुई हैं। सरकार ने जिस योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया था उससे पूरे प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी वर्कर बेरोजगार हो जानी थीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप ही पहले तो शिक्षा विभाग ने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और उनके भोजन का जिम्मा आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को सौंप दिया। इसके साथ ही जिन स्कूलों में बच्चों के बैठने का प्रबंध नहीं है वह पहले की भांति आंगनबाड़ी सेंटरों में ही बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राइमरी अध्यापकों को एक घंटे के लिए आंगनबाड़ी के बच्चों को पढ़ाने के जो आदेश जारी किए उन्हें प्राइमरी अध्यापक स्वीकार नहीं कर रहे। वह सरकार से मांग करती है कि उन्हें ही बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी दी जाए ताकि वह बच्चों के समुचित विकास में सहायक बन सकें। अंत में जिला प्रधान रेशमा रानी ने अबोहर ब्लॉक-1 व 2 और खुईयां सरवर ब्लॉकों से पहुंची सभी आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों का धन्यवाद किया। मौके पर सतविंद्र कौर, रक्षपाल कौर, गुरवंत कौर, शरनजीत कौर, अंजू बिश्नोई, इंद्रजीत कौर, कंचन रानी, सुखजीत कौर मौजूद थीं।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें