फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश नहीं हुए खैहरा, अगली सुनवाई 21 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेश नहीं हुए खैरा, अगली सुनवाई 21 को
विज्ञापन

- फाजिल्का अतिरिक्त सेशन जज की कोर्ट ने फिर जारी किया नोटिस
- सीमा पास से देश में होने वाली नशे की तस्करी के मामले में फंसे हैं नेता प्रतिपक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
भारत-पाकिस्तान सीमा पास से देश में होने वाली नशे की तस्करी के मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा वीरवार को फाजिल्का जिला अदालत में पेश नहीं हुए। हालांकि मामले में वीरवार को अतिरिक्त सेशन जज संदीप जोसन की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान खैरा के पीएसओ जोगा सिंह, पीए मनीष कुमार, चरनजीत कौर व मेजर सिंह बाजवा भी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर अदालत ने मामले में उन्हें एक बार फिर नोटिस जारी करते हुए 21 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिया था फाजिल्का की अदालत में पक्ष रखने का आदेश :
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में सुखपाल खैरा की अर्जी रद्द करते हुए उन्हें फाजिल्का जिला अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। इस मामले में वीरवार को यहां सुनवाई थी। अब देखना होगा कि अगली तारीख पर सुखपाल खैरा व अन्य आरोपी अदालत में पेश होते हैं या नहीं, क्योंकि मामले को लेकर पंजाब की राजनीति गरम है। विपक्षी दल लगातार सुखपाल सिंह खैरा से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें