फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों की सीनियरता की छेड़छाड़ खिलाफ जिले के शिक्षा अधिकारियों को घेरने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद से आए ईटीटी अध्यापक गुस्से में
विज्ञापन

अध्यापकों की सीनियरता की छेड़छाड़ के खिलाफ शिक्षा अधिकारियों को घेरने का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
पंजाबी विभाग से शिक्षा विभाग में मर्ज हुए ईटीटी अध्यापकों ने अपनी सीनियरता की छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग के खिलाफ संघर्ष करने की तैयारी की है। रविवार को बाल भवन में ईटीटी अध्यापकों की बैठक सीनियर नेता हरदीप सिद्धू की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की सीनियरता संबंधी मुद्दा हाईकोर्ट में चल रहा है, लेकिन पिछले दिनों मानसा के शिक्षा अधिकारियों ने नियमों की अवहेलना करके जल्दबाजी में अध्यापकों की सीनियरों की सूची जारी कर जिला परिषद से आए ईटीटी अध्यापकों के गुस्से को भड़का दिया है।
बैठक दौरान ईटीटी अध्यापकों के प्रांतीय नेता राजेश कुमार बुढलाडा ने बताया कि मानसा के शिक्षा अधिकारियों ने जिले के एडीसी विकास द्वारा एक पत्र के तहत जारी सीनियरों की सूची में जहां अवहेलना की वहीं जिले के पिछले जिला शिक्षा अफसर प्राइमरी द्वारा पत्र जारी कर सूची में बड़े स्तर पर छेड़छाड़ की, जिसको वह सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा जिला परिषद से आए अध्यापक अपनी रेगुलर नियुक्ति से बनते हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके जिला नेता बलविंदर भीखी, दलजीत सिंह मत्ती, अकबर सिंह, अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह, शशी भूषण, हेम इंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, हरदेव सिंह आदि ने जिले के शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते कहा कि अगर यह सीनियरता सूची में संशोधन न किया तो बाद में जहां के जिले के शिक्षा अधिकारियों को संघर्ष के जरिये घेरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें