फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों द्वारा नगर काउंसिल के अधिकारियों को घपला उजागर करने का

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज डालने के लिए क्यों दी लाखों की छूट
विज्ञापन

एसडीओ राजिंदर गर्ग ने नगर काउंसिल के ईओ से मांगा जवाब
कम फीस भरवाकर सरकारी खजाने को चपत लगाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों का घपला उजागर करने के बाद नगर काउंसिल के ईओ परविंदर सिंह भट्टी एवं सीवरेज बोर्ड के ईओ राजिंदर सिंह में खींचतान शुरू हो गई है। दोनों ईओ इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर काउंसिल के नगर पार्षदों महेश कुमार लोटा, सुखपाल सिंह ने कहा है कि सरकारी खजाने को मोटी चपत लगाने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जबकि एसडीओ राजिंदर गर्ग ने नगर काउंसिल के ईओ परविंदर सिंह भट्टी से मामले में लिखित जवाब मांगा है कि इतने रुपये क्यों कम भराए गए और सीवरेज बोर्ड को सूचित क्यों नहीं किया। जिससे स्पष्ट है कि नगर काउंसिल के अधिकारियों ने कालोनी मालिक से मिलीभगत कर यह सब किया है, मामले के अनुसार नगर काउंसिल के अधिकारियों ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया कि स्थानीय हंडियाया रोड पर स्थित प्राइवेट महेश कालोनी के मालिकों से कथित मिलीभगत कर कॉलोनी को 4 लाख 39 हजार 87 रुपये भरवाकर सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा गया, जबकि सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों मुताबिक कालोनी मालिक से 10 लाख 73 हजार 340 रुपये भरवाए जाने थे। नगर काउंसिल के अधिकारियों का यह घपला उजागर करते हुए सीवरेज बोर्ड के एसडीओ राजिंदर गर्ग ने बताया कि सीवरेज बोर्ड की तरफ से महेश कालोनी के मालिक मनोज कुमार को नोटिस भेजा गया था कि कालोनी के लिए सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए बनती राशि जमा करवाई जाए। लेकिन कालोनी मालिक ने उनको बताया कि उससे 29 सितंबर 2017 को नगर काउंसिल बरनाला ने कालोनी को सीवरेज कनेक्शन देने के संबंध में 4 लाख 39 हजार 87 रुपये भरवा लिए, जिसकी उनके पास रसीद है। लेकिन सीवरेज बोड के एसडीओ राजिंदर सिंह ने बताया कि सीवरेज डालने के लिए 10 लाख 73 हजार 340 रुपये खर्च आने था। इस लिए बनती राशि में से नगर काउंसिल के अधिकारियों ने 6 लाख 34 हजार 253 रुपये कम भरवाएं हैं। इस बारे में सीवरेज बोर्ड के एसडीओ राजिंदर सिंह को नगर काउंसिल के ही गुप्त सूत्रों ने इस घपले की जानकारी दे दी और जिस पर एसडीओ सीवरेज बोर्ड ने सख्त नोटिस ले लिया।
विज्ञापन

नियमों के तहत हुआ काम : ईओ
जब इस सबंधी नगर काउंसिल के ईओ परविंदर सिंह भट्टी से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल की तरफ से नियमों के अनुसार रुपये भरवाकर कॉलोनी को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा गया है। सीवरेज बोर्ड के अधिकारी क्या आरोप लगा रहे हैं, उनको कुछ नहीं पता। वहीं आधा दर्जन नगर काउंसलरों ने आरोप लगाया कि कालोनी के मालिकों से मिलीभगत कर जहां सरकारी खजाने को मोटी चपत लगाई है। वहीं इस काम के बदले मोटी रिश्वत ली गई है। जब इस संबंध में डीसी घनश्याम थोरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें