फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में तीन हजार के लगभग बच्चों ने प्री-प्राइमरी में लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में तीन हजार बच्चों ने लिया प्री-प्राइमरी में दाखिला
विज्ञापन

रोपड़।
जिले के 500 सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरू कर दी गईं। पहले दिन तीन हजार बच्चों ने इन कक्षाओं में दाखिला लिया। सरकार की ओर से इन प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए कोई अलग से प्रबंध नहीं किए गए। इन बच्चों के लिए अलग से न तो मिड-डे-मील और न ही अन्य प्रबंध किए गए। स्कूल शिक्षकों ने इन बच्चों को पहले से बनते मिड-डे-मील में से ही खाना दिया। वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने नए बच्चों का बिस्कुट और टाफियां खिलाकर स्वागत किया।
नूरपुरबेदी ब्लॉक में 302, श्री आनंदपुर साहिब ब्लॉक में 502, श्री चमकौर साहिब ब्लॉक में 263, तख्तगढ़ ब्लॉक में 270, मोरिंडा ब्लॉक में 193, नंगल ब्लॉक में 450, रोपड़ ब्लॉक एक में 272 और रोपड़ ब्लॉक 2 में 447 बच्चे प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव हलेली कलां के शिक्षक रूप चंद ने बताया कि नए दाखिल आठ बच्चों का बिस्कुट देकर स्वागत किया गया है। बच्चों की संख्या और बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल के सात शिक्षकों में से दो शिक्षक छुट्टी पर चल रहे हैं जबकि उनका प्रमोशन भी हो गया है। उनके जाने के बाद स्कूल में चार शिक्षक रह जाएंगे। सरकारी प्राइमरी स्कूल शामपुरा की शिक्षक सतविंदर कौर ने बताया कि पहले दिन नए बच्चों को पहले से बनते मिड-डे-मील में से ही खाना दिया गया है। आगे क्या करना है इसके लिए विभाग के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कैनाल कालोनी के शिक्षक अवतार सिंह सुरिंदर कौर ने कहा कि बाल दिवस पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं का आगाज कर दिया गया है। 77 बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें