फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत और कर्ज से दुखी किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत और कर्ज से दुखी किसान ने दी जान
विज्ञापन

फसल खराब होने से चढ़ गया था तीन लाख से ज्यादा कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर (मानसा)।
जिले के गांव बाजेवाला के एक किसान ने रविवार रात कर्ज से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण सिंह (43) के तौर पर हुई है। बलवीर सिंह बीरा ने बताया कि उसका बड़ा भाई कृष्ण सिंह बीते कुछ समय से परेशान था। मृतक का सोमवार को गांव बाजेवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता लखा सिंह की एक साल पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई। उनके इलाज पर करीब 6-7 लाख रुपये खर्च हो गया था। यही नहीं बीते साल कृष्ण सिंह की कपास और जीरी की फसल बर्बाद हो गई थी। उस पर कोऑपरेटिव सोसाइटी और आढ़तियों का तीन लाख से अधिक कर्ज था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। छोटे भाई बलवीर सिंह बीरा के अनुसार कृष्ण सिंह ने अपने रविवार रात को कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी परमजीत कौर और 22 साल के बेटे प्रितपाल को छोड़ गया है। पीड़ित परिवार ने सूबा सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन




फोटो : 23 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक कृष्ण सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें