फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक वारदातों की आशंका में पुलिस ने दबोचे 9 संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसक वारदातों की आशंका में 9 संदिग्ध दबोचे
विज्ञापन

फिरोजपुर।
हिंसक वारदातों को अंजाम दिए जाने की आशंका में पुलिस ने 9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं 25 अगस्त को पंचकूला में हुए उपद्रव में फिरोजपुर जिले के दो डेरा प्रेमी घायल है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई जबकि दूसरे की हालात सामान्य है। सिरसा डेरे से बाहर निकले जिले के 110 डेरा प्रेमियों को पंजाब सरकार बसों से लेकर आ रही है।
सोमवार की सुबह जिला मजिस्ट्रेट रामवीर व एसएसपी गौरव गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद दोपहर एक बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक जिले में कर्फ्यू का एलान किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि उपद्रवी पेट्रोल पंपों को निशाना बना सकते है, इसलिए जिले के सभी पेट्रोल पंपों को अर्द्धसैनिक व पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी डेरों व आठ कैनाल जमीन की आंकी गई वैल्यू 1.44 करोड रुपये है।
विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से रविवार की रात बाइक सवार दो लोगों के हाथों में पेट्रोल का कैन लेकर घूमते देखे जाने पर शहर में उनका पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। हिंसक वारदातों की आशंका में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस की ओर से नौ संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने की बात की जा रही है। एसएसपी गौरव गर्ग का कहना है कि अभी उनसे पूछताछ चल रही है, उसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है, पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जगह-जगह नाके लगाए जाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने बताया कि सेना को रिजर्व में रखा गया है। सभी हालात से निपटने की पूरी तैयारी है। जिला प्रबंधकीय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01632-244024 है, इस पर किसी प्रकार की शिकायत कर दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें