फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को घायल कर स्कूल से 4 लाख लूट ले गए नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदारों पर हमला कर स्कूल में चोरी
विज्ञापन

- चौकीदारों को कमरे में किया बंद, सीसीटीवी कैमरों को भी बनाया निशाना
- नकाबपोश चोरों ने श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर ।
टांडा रोड पर स्थित श्री गुरु हरिकिशन पिब्लक स्कूल पंडोरी खजूर से हथियारों के साथ स्कूल में दाखिल तीन नकाबपोश चोरों ने करीब चार लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बीच चोरों का सामना वहां सुरक्षा में तैनात दो चौकीदारों से हुआ, जिसमें चोरों की ओर से किए गए हमले में दोनों चौकीदार घायल हो गए। चोरों ने घायल चौकीदारों को एक कमरे में बंदकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना में शामिल चोरों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी निशाना बनाया।
घटना की जानकरी मिलते ही स्कूल प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायल चौकीदारों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें से एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल करनप्रीत कौर धामी ने बताया की स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे स्कूल में दाखिल नकाबपोश चोरों ने सबसे पहले चौकीदारों पर हमला कर दिया। साथ ही उन्हें कमरे में बंद कर दिया। प्रिंसिपल का कहना है की स्कूल में अकाउंटेंट के छुट्टी पर जाने के चलते करीब तीन लाख से अधिक की राशि पड़ी हुई थी। मामले में डीएसपी हरजिंदर सिंह और डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें