फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक शकीर मलिक दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक के साथी की तलाश में पुलिस यूपी रवाना
विज्ञापन

- आरोपी तांत्रिक शकीर मलिक दो दिन के पुलिस रिमांड पर
- समस्याओं का निदान करने के नाम पर ठगी का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
समस्याओं का निदान करने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठने के आरोपी तांत्रिक शकीर मलिक को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश कर उसे पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड पर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी के दूसरे साथी नईम की तलाश कर रही है। पुलिस यह तथ्य जुटाने में लगी हुई है कि तांत्रिक ने अभी तक कितने लोगों से रकम ऐंठे हैं। इतना ही नहीं पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की काल डीटेल खंगालने में भी जुटी हुई है। सीआईए के इंचार्ज जगदीश कुमार ने बताया कि रिमांड पर लिए आरोपी से की जाने वाली पूछताछ में मामले में से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तांत्रिक शकीर मलिक के दूसरे साथी नईम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम यूपी रवाना की गई है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस की ओर से गिरफ्तार तांत्रिक शकीर मलिक विज्ञापनों के जरिए घर में क्लेश आदि का भ्रम पैदाकर लोगों को ठगने का काम करता था। जब लोग उसके बताए नंबर पर संपर्क करते थे तो वह उनको अपने जाल में फंसाकर घर में से खजाना निकालने का झांसा देता था। आरोप है कि वह विभिन्न धार्मिक जगहों पर बुलाकर पूजा के बहाने मोटी रकम वसूल करता था। उनसे इस गोरखधंधे के खेल का खुलासा तब हुआ जब तांत्रिक शरीक मलिक ने किसान स्वर्ण सिंह पुत्र महिंद्र सिंह जट्ट निवासी जोगा से 22 लाख रुपये की ठगी का केस पुलिस के पास पहुंचा। इसके खिलाफ थाना जोगा में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें