फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-8 निवासी से 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बिजनेस है। 21 अप्रैल को वह अपने घर पर थे। उसी समय किसी ने उनको मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में लोग ट्रेडिंग की बात कर रहे थे। उन्होंने एडमिन से ग्रुप में जोड़ने का कारण पूछा तो शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से मॉपप्लस एप डाउनलोड करवाई। उसमें पैन, आधार नंबर, बैंक डिटेल सहित अन्य जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शुरूआत में 23 अप्रैल को 50 हजार रुपये ट्रेडिंग में लगाया। अगले दिन 4.50 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इस पर उसको आरोपियों पर भरोसा हो गया। उन्होंने 15 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप में उसका कुल मुनाफा 27 लाख रुपये दिखाने लगा। शिकायतकर्ता ने दो लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपया नहीं निकला। उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने 27 लाख रुपये की 30 प्रतिशत राशि पहले जमा करने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता को शक हुआ। इसके बाद उनको साइबर ठगी का पता लगा। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें