चंडीगढ़। पंजाब में वीरवार को कोरोना संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोरोना की चपेट में 181 नए मरीज आए। ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 227 है। इसके अलावा दो नए मरीज आईसीयू में दाखिल हुए, जबकि एक को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
वीरवार को लुधियाना में 35, जालंधर में 20, पटियाला में 10, एसएएस नगर में 44, अमृतसर में 12, गुरदासपुर में पांच, होशियारपुर में 18, पठानकोट में तीन, कपूरथला में पांच, फरीदकोट में पांच, रोपड़ में तीन, फतेहगढ़ साहिब में सात, तरनतारन में दो, मानसा में दो और एसबीएस नगर में नौ मरीज संक्रमित पाए गए।