श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे यूपी के सीएम आदित्यनाथ
श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे। उनके हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का दौरा करने के मद्देनजर यहां हेलीपैड बनाया गया था। योगी कुछ देर के लिए श्री आनंदपुर साहिब में भी रुके। हेलीपैड पर ही भाजपा नेता परमिंदर शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। योगी ने कहा कि मेरा हिमाचल प्रदेश का दौरा पूरी तरह से सफल रहा है। वहां की जनता का जो जोश मुझे देखने को मिला है, उससे यह स्पष्ट है कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को कांग्रेस मुक्त राज्य मिलेगा।
इस मौके पर उनके साथ कुल हिंद युवा मोर्चा के प्रधान और हमीरपुर से लोगसभा सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा, नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. परमिंदर शर्मा, पूर्व चेयरमैन पंजाब किसान मोर्चा जतिंदर अठवाल, युवा नेता बलराम पराशर, एडवोकेट विनायक शर्मा, मोहण सिंह कैंथ, मुकेश नड्डा मौजूद थे। डा.परमिंदर शर्मा ने योगी को सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।