फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से डेढ़ महीने बाद दूसरी बार वेरका ओर अन्य कंपनी का नकली देसी घी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़ी गई नकली देसी घी की खेप
विज्ञापन

- सेहत विभाग की टीम को पुरानी अनाज मंडी में चलाए अभियान के दौरान मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की मंशा से सेहत विभाग की टीम ने सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक दुकान से नकली देसी घी की खेप मिली। टीम ने बरामद माल को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि जिस दुकानदार के पास से यह खेप बरामद की गई है, उसके खिलाफ डेढ़ माह पहले भी नकली देसी घी बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सेहत विभाग टीम का नेतृत्व कर रहे फूड इंस्पेक्टर अभिनप खोसला ने बताया कि उन्होंने पुरानी अनाज मंडी स्थित तायल ट्रेडिंग कंपनी पर छापामारी कर 62 किलो नकली देसी घी जब्त किया गया है। थाना सिटी साउथ प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले मामले में व्यापारी की अदालत ने अग्रिम जमानत मंजूर कर ली थी। मोगा में नकली घी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन पुलिस और सेहत विभाग की नाकामी के कारण लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - मोगा की पुरानी अनाज मंडी में वेरका व अन्य नकली देसी घी जब्त करने की कार्यवाही करती हुई सेहत विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें