फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पुलिस द्वारा होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश 19 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश, 19 गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलों से जुड़े नेता भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा ।
डीएसपी सिटी गोबिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को जिले के कुछ होटलों में छापामारी की। यहां तीन होटलों से 6 लड़कियों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार लोग देह व्यापार के धंधे में शामिल थे।
थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि होटलों में चल रहे देह व्यापार के गैर कानूनी धंधे के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। सीनियर पुलिस अफसरों की हिदायतों के मुताबिक अलग-अलग टीमें बनाकर होटलों में छापे मारी की गई थी। इसमें एक स्थानीय होटल से सुरजीत सिंह निवासी जीरा, हरजीत सिंह निवासी भगता भाई, हरविंदर सिंह निवासी तरनतारन, गुरतेज सिंह गांव भोखड़ा जिला बठिंडा, जगसीर सिंह गांव कब्र वछा को कुछ लड़कियों समेत होटल के एक कमरों से काबू किया गया है। मामले में होटल मैनेजर अरविंदर सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य होटल के संचालक भूपिंदर सिंह गांव मनावा और दर्शन सिंह गांव भिडर कलां के अलावा लखविंदर सिंह गांव रसूलपुर जिला लुधियाना, मनविंदर सिंह गांव धल्लेके, अनिल कुमार निवासी कृष्णा नगर,मोगा, प्रवेश कुमार निवासी मोगा को गिरफ्तार किया गया है। होटल मालिक बलजीत सिंह पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अन्य होटल से सतपाल सिंह निवासी प्रीतम नगर, मोगा को गिरफ्तार किया गया है। होटल मैनेजर देविंदर सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि होटल मालिक कमरे किराये पर देकर देह व्यापार का धंधा करवाते हैं।

फोटो कैप्शन - मोगा थाना सिटी की हवालात में बंद होटलों में से ऐतराज योग्य हालत में गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें