फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किसान की अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से था परेशान, दिल का दौरा पड़ने से मौत
विज्ञापन

किसान सुरजीत सिंह पर था पर था पांच लाख कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर (मानसा)।
जिले के गांव लाल्यिावाली के एक किसान की खेत में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह (45) के तौर पर हुई है।
थाना झुनीर के एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि किसान सुरजीत सिंह आठ एकड़ जमीन का मालिक था। वह चार एकड़ वाहन ठेके पर लेकर खेती कर रहा था। बारिश अधिक पड़ने से उसकी कपास की फसल डूब गई। इससे उस पर 5 लाख का सरकारी और गैर सरकारी कर्ज चढ़ गया था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सुरजीत सिंह रविवार को अपने खेत पर था, जहां पर दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना झुनीर ने मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। किसान यूनियन उगराहां के गुरमेल सिंह, मलकीत सिंह और राम सिंह जटाना ने पंजाब सरकार से किसान का पूरा कर्ज माफ करने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें