फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रीजन में केक काटकर कर क्रांति का सेलीब्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रीजन में केक काटकर कर क्रांति का सेलीब्रेशन
विज्ञापन

-चार राज्यों का केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर आफिस अब जीएसटी आयुक्तालय बना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तीस जून आधी रात को पीएम व राष्ट्रपति की ओर से जीएसटी लागू करने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ स्थित चार राज्यों के केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर कार्यालय को भी जीएसटी आयुक्तालय बना दिया गया है। यह क्षेत्रीय कार्यालय अब पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू (अभी लागू होना है जीएसटी) राज्यों को जीएसटी मामले में नियंत्रित करेगा।
इसके चलते आयुक्तालय में केक काटकर जीएसटी सेलीब्रेशन किया गया और नए कार्यालय में नए काम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि चीफ कमिश्नर मनोरंजन कौर विर्क शामिल रहीं, जबकि कमिश्नर किशोरी लाल, एडिशनल कमिश्नर राकेश कुमार, एडिशनल कमिश्नर राजन दत्त, सीआईआई चेयरमैन राजेश साबू समेत संजय मल्होत्रा, एसजी सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने बताया कि जीएसटी एक कर क्रांति है, जिससे देश में एक बड़ा आर्थिक सुधार होने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम के कथन बिल्कुल सत्य हैं, ये वाकई गुड एंड सिंपल टैक्स है। इससे लोग सीधे प्रभावित होंगे और कारोबारियों के लिए कारोबार भी आसान हो जाएगा। चीफ कमिश्नर ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद 17 तरह के कर और 23 तरह के अधिभार (सैस) पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रीजन ने जीएसटी लागू करने से पूर्व चारों राज्यों में 235 सेमिनार, वर्कशाप आयोजित कर अफसरों, कारोबारियों, उद्यमियों व ट्रेडर्स को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांगण में पौधारोपण भी किया और अतिथियों को बोनाशाई के पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। अंत में चंडीगढ़ रीजन में जीएसटी ट्रेनिंग व प्रचार-प्रसार में बेहतर काम करने वाली टीम में शामिल एडिशनल कमिश्नर राजन दत्त, डीसी ममता सैनी, डीसी मंजौत कौर, सुपरिंटेंडेंट इंस्पेक्टर बीएस ढाहरा, सुखबीर सिंह, राजेश कौशल को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें