बैठक में नहीं आए डीसी, केंद्रीय मंत्री करते रहे इंतजार
होशियारपुर। जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं की विजिलेंस एवं मानीटरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री विजय सांपला को उस वक्त मुल्तवी करनी पड़ी जब डीसी नहीं आए। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद सांपला ने दसवी व बारहवीं की परीक्षा में मैरिट में स्थान पाने वाले जिले के बच्चों को सम्मानित किया और बैठक रद्द होने की बात कहकर चले गए।
विजय सांपला जिला स्तरीय विजिलेंस व मानीटरिंग कमेटी की बैठक में की अध्यक्षता करने के लिए सुबह 11 बजे सांपला मिनी सचिवालय के बैठक हाल में पहुंचे गए। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी डिप्टी कमिश्नर बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इस सांपला ने जिले के मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया और बैठक बर्खास्त कर चले गए। बैठक में कांग्रेस, आप के विधायक भी बैठक में नहीं पहुंचे और सांझी रसोई के हाल को एयरकंडीशन किए जाने संबंधी प्रोग्राम में शिरकत कर रहे थे। डीसी भी वहीं उनके साथ थे।
विजय सांपला का दावा है कि जिले के 4 कांग्रेसी विधायकों ने उनके साथ मुलाकात करके डीसी की इस हरकत की निंदा की। सांपला ने कहा कि उनकी डीसी के साथ बैठक संबंधी बात हुई थी औरा उनके पौने 11 बजे पहुंचने के बारे में कहे जाने पर डीसी ने उन्हेें 11 बजे पहुंचने को कहा था। उन्होंने कहा कि जिलाधीश की यह हरकत गैरजिम्मेदाराना है। उल्लेखनीय है कि यह बैठक पहले 21 जून को रखी गई थी। विधान सभा सेशन के कारण बैठक मुलतवी करकके 27 जून को रखी हुई थी।
दूसरी तरफ जिलाधीश विपुल उजवल ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में कम्युनिकेशन गैप की वजह से ऐसा हुआ है। उनकी सांपला के साथ बात हो चुकी ह।जल्द ही बैठक की अगली तिथि तय करने को कहा गया है। आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि इस बैठक में जिले के विकास संबंधी बात होनी थी। डीसी की गैर मौजूदगी कारण बैठक रद्द करनी पड़ी।