सेक्टर-आठ के कैफे में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-आठ के एक कैफे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का फर्नीचर, जरूरी समान जल गया। तड़के करीब 4.30 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। जिन्होंने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है।
सेक्टर-आठ स्थित कैफे ग्रीन पांडा के मालिक रिशु नंदा ने बताया कि करीब 4.30 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना कर्मियों ने दी। अंदर सिलेंडर फटा तो प्लास्टर टूट गया। नुकसान करीब पांच लाख से अधिक का हुआ है। रिशु नंदा ने बताया कि आग से कैफे में रखे फर्नीचर, दो फ्रिज, कैमरे, माइक्रोवेव, आरओ, चिमनी के अलावा राशन और दो एसी भी जल गए। आग बुझाने पहुंचे कर्मियों ने बताया कि करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। आग बुझाने पहुंचे कर्मियों ने बताया कि करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इस दौरान वहां रखा एक सिलेंडर भी फट गया, लेकिन कर्मी चूंकि शोरूम के बाहर थे, इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।