कार की टक्कर से बच्ची की मौत
फिरोजपुर। गली में खेल रही साढ़े तीन वर्ष की बच्चों को एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने फरीदकोट के मेडिकल कालेज में में दम तोड़ दिया। कार चालक घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गी शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी रंजी वाली कालोनी ने बताया उसकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी मालवी धर्मशाला के पास खेल रही थी। इस दौरान कोई अज्ञात कार ने बच्ची टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे इलाज के लिए फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया, वहां उसकी मौत हो गई। एएसआई मेजर सिंह का कहना है केस दर्ज कार चालक की तलाश की जा रही है।