खुद की पहल से से बदलेगा समाज : जोगपाल
पंचकूला पहुंची स्वच्छता एवं समरसता संदेश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
एडीसी राजेश जोगपाल ने कहा कि स्वच्छता और सामाजिक एकता की दिशा में हर व्यक्ति अपने स्तर पर पहल करेगा तो थोड़े ही समय में समाज की बदली हुई तस्वीर मिलेगी। यवनिका ओपन एयर थिएटर में स्वच्छता समरसता संदेश रैली का स्वागत करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं।
यात्रा के पंचकूला पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिले के लोगों ने भी स्वागत किया। एडीसी ने संदेश यात्रा के सभी प्रतिभागियों को यात्रा का सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि पंचकूला ओडीएफ जिले की श्रेणी में आ चुका है लेकिन पर्यावरण के स्तर पर और स्वच्छता को कायम रखने के लिए जनसहभागिता से और अधिक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि इस यात्रा के जरिये प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता और समरसता का संदेश मिलेगा। यह यात्रा प्रदेश के 22 जिलों में 22 दिन तक चलेगी और 65 युवाओं की ओर से स्वच्छता एवं समरसता का लोगों को संदेश दिया जाएगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के साथ जागरुकता, सफाई अभियान एवं शहर के मुख्य स्थान पर सफाई और समरसता को लेकर भी चर्चा हुई। यह संदेश यात्रा सेक्टर-7, 8 व 9, 10 की मार्केट में स्वच्छता का संदेश देते हुए यवनिका पहुंची जहां पर श्रमदान किया गया।